
सीमा हैदर से लेकर अंजू का मामला भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अंजू ऑफिस से छुट्टी लेकर पाकिस्तान चली गई और यहां अपने फेसबुक फ्रेंड के घर रुकी हैं.*
•
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंचीं अंजू ने भारत वापसी की बात कहते हुए ये जानकारी दी है. अंजू ने साफ किया है कि नसरुल्ला से शादी और सगाई की जो बातें कही जा रही हैं, वह सब गलत हैं और बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है. पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के मामले के बाद इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, ऐसा ही एक केस अब भारत के राजस्थान का है जो सुर्खियां बटोर रहा है.
•
अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंची अंजू ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी पूरी कहानी बताई है. अंजू ने साफ किया कि वह पाकिस्तान से जब भारत लौटेंगी तब अपने पति से अलग हो जाएंगी, क्योंकि उनके संबंध पहले से ही खराब चल रहे थे. हालांकि, उन्होंने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला से शादी करने की बात को इनकार किया है.
•
•