देवघर से रूपश्री हुई सम्मानित (स्थाई प्रोजेक्ट्स पर विशेष योगदान)

: लायन सदस्यों को मानवता के सेवक बनकर सेवा कार्य करना चाहिए। विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था लायनस इंटरनेशनल के जिला 322A के नए पदाधिकारियों के लिए काँके रोड अवस्थित होटल होलि डे होम में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में उक्त विचार लायन्स इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डाइरेक्टर लायन बिष्णु बाजोरिया ने व्यक्त किया। पीएमजेएफ़ लायन कमल जैन के नेतृत्व मे प्रथम उप जिलापल लायन सीमा बाजपायी, द्वितीय उप जिलापल लायन संजय कुमार, कैबिनेट सचिव लायन सुनील केडिया, कोषाध्यक्ष लायन सुजीत कुमार, जन संपर्क पदाधिकारी लायन मनोज नरेडी सहित पूरी कैबिनेट के लगभाग 150 सदस्यों को नेपाल से आए, लायंस इंटरनेशनल ले पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डाइरेक्टर लायन संजय खेतान ने सेवा कार्य के प्रति संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ शपथ दिलाई।
इस दौरान इंस्टालेशन समारोह के चेयरमेन लायन राजीव लोचन ने अतिथितियों सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संयुक्त संचालन लायन पूनम आनंद एवं लायन भारतेन्दु झा ने किया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले के 89 क्लबों के लगभग 400 सदस्य ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। इस आयोजन में लायंस क्लब ऑफ राँची ईस्ट ने होस्ट की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जन संपर्क पदाधिकारी लायन मनोज नरेडी की देख रेख में तैयार की गई स्मारिका का विमोचन किया गया।
इस दौरान पूर्व जिलापाल एस पी वर्मा, ज़ी जे मूर्ति, आर पी सरिया, आनंद चौधरी, राजीवा सिंह, रजनीश कुमार, कंचन सिंह, सुदिप्तो मुखर्जी, नलिनी मुखर्जी, अरुण खेमका, सुषमा त्रिवेदी, राहुल वर्मा, माधव लाखोटिया, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।