इनरव्हील क्लब ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

देवघर।इनरव्हील क्लब देवघर की अध्यक्षा सारिका साह द्वारा क्लब के प्रोजेक्ट “अडॉप्ट एंड बिल्ड द नेशन” के तहत कुष्ठ आश्रम कॉलोनी में स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे डॉ अभिमन्यु जो कि चर्म रोग विशेषज्ञ हैं के द्वारा सभी लेप्रोसी पेशेंट का जांच किया गया तथा कॉलोनी मे कुछ नए कुष्ठ रोगियों को चिन्हित किया गया।
कुष्ठ आश्रम कॉलोनी के लोग काफी खुश थे
की डॉ अभिमन्यु ने सबकी बाकायदा बहुत अच्छे से बिना किसी घृणा और बिना कोई संक्रमण होने के डर से अच्छे से जांच की और उन लोगों को दवाई भी प्रिस्क्राइब किया तथा स्वास्थ्य और सफाई के बारे में जागरूक किया। डॉ अभिमन्यु ने ये भी कहा की कुष्ठ रोग रोगियों को छूने से रोग नहीं फैलता है ।सिर्फ़ २ % संभावनाएँ होती है की उन रोगियों के संपर्क में आने से बीमारी हो सकती है ।लेप्रसी यानी कोढ़ एक ऐसी बीमारी है जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया के जरिए फैलती है। हवा में ये बैक्टीरिया किसी बीमार व्यक्ति से ही आते हैं। इसलिए इसे संक्रामक रोग भी कहते हैं। यानी यह संक्रमण या कहिए कि सांस के जरिए फैलती है। लेकिन यह छुआछूत की बीमारी बिल्कुल नहीं है। अगर आप इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति से हाथ मिलाएंगे या उसे छू लेंगे तो आपको यह बीमारी बिल्कुल नहीं होगी।इसलिए हमलोग को कुष्ठ रोगियों को घृणा की नज़र से नहीं देखनी चाहिए बल्कि उनकी हर संभाव मदद करनी चाहिए तथा उन्हें भी मानसिक शांति और ख़ुशी मिले ।डॉ अभिमन्यु ने ये अपील भी की है की -अगर आपके घर में या आस-पास कोई इस तरह का व्यक्ति है, जिसकी आंखों में लगातार पानी आ रहा हो, हाथ पैर में छाले हो रहे हों, शरीर के कुछ हिस्से में गर्म-ठंडे का अहसास नहीं हो रहा हो या शरीर में सुन्नता बढ़ रही हो तो ऐसी स्थिति में बिना देरी के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर लेप्रसी या कुष्ठ रोग का पता प्रारंभिक अवस्था में ही चल जाता है और इसका सही तरीके से इलाज कराना शुरू कर दिया जाता है तो 6 महीने से लेकर डेढ़ साल के अंदर इस बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
इस नेक कार्य मैं सहयोग के लिए क्लब के सदस्यों ने उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया तथा आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपील की।
इसके पश्चात क्लब के द्वारा जिला लेप्रोसी पदाधिकारी डॉक्टर मनोज गुप्ता सर से संपर्क कर सारी जानकारी दी गई l उसके बाद वह तुरंत ही अपने साथ सहयोगी यों को लेकर जिला कुष्ठ आश्रम पहुंचे और वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया उसके बाद कुछ कुष्ठ रोगियों को दवाई उपलब्ध कराई गई और सिविल सर्जन के द्वारा जिला लेप्रोसी पदाधिकारी डॉक्टर मनोज गुप्ता सर को यह निर्देश दिया गया की कुष्ठ आश्रम में रो रह रहे सभी लोगों का रूटीन चेकअप कर वस्तुस्थिति की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराएं l
इस मौके पर अध्यक्षा के साथ उनके सहयोगी सदस्य श्वेता केसरी ने काफी सहयोग किया ।
उक्त जानकारी क्लब की एडिटर कंचन मूर्ति ने दिया धन्यवाद