पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत अमृतादेवी स्मृति राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित

पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत अमृतादेवी स्मृति राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित

वरिष्ठ पर्यावरणविद एवं पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी तहसील में सालेटा स्थित एल पी एस विकास संस्थान के आश्रम में राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित किये गये। श्री रावत को यह सम्मान 17वीं शताब्दी में खेजडी़ के पेडो़ं की रक्षा की ख़ातिर 365 स्त्री-पुरुषों के साथ बलिदान देने वाली वीरांगना श्रीमती अमृता देवी की स्मृति में इंदिरा गांधी आदिवासी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति डा० सांवरमल जी झरवाल, पूर्वांचल सलाहकार परिषद के सदस्य व प्रत्यक्ष कर बोर्ड भारत सरकार के महानिदेशक श्री के सी घुमरिया,राजस्थान के संयुक्त सचिव पंचायती राज श्री सुण्डाराम मीणा, सवाई मानसिक मेडीकल कालेज जयपुर के प्रमुख आचार्य डा०महेन्द्र कुमार एवं राजस्थान के वित्तीय सलाहकार श्री लीलाराम मीणा ने प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान संयोजक श्री रामभरोस मीणा, शिक्षाविद एवं हरियाणा में तालाब पुनर्जीवन योजना के संयोजक डा0 जगदीश चौधरी, पर्यावरण विशेषज्ञ श्री प्रशांत सिन्हा, समाजसेवी श्री जगदीश जी पावटा, सरिस्का बाघ परियोजना प्रभारी श्री जितेन्द्र चौधरी आदि देश के अधिकांश पर्यावरण प्रेमी और वृक्ष मित्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks