मां गंगा को चुनरी चढ़ाकर पूजा अर्चन किया गया

शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर
मां गंगा को चुनरी चढ़ाकर पूजा अर्चन किया गया

शक्ति सेवा फाउंडेशन ने गंगा दशहरा पर ब्रह्म राष्ट्र एकम के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर के शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मां गंगा को गंगादशहरा के पावन पर्व पर चुनरी चढ़ाकर के पूजा अर्चन किया। संस्था के अध्यक्ष प्रीति रवि जायसवाल ने बताया कीगंगा दशहरा के दिन ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुध दिन, हस्त नक्षत्र, व्यतीपाद, गर और आनंद योग, कन्या राशि में चंद्रमा और वृष राशि में सूर्य होता है इसलिए इसे गंगा दशहरा कहा जाता है। ऐसा भी कहा गया है कि इस दिन मां गंगा का व्रत, गंगा स्नान और गंगा का विधिपूर्वक पूजन करने से उपासक को तीन प्रकार के शारीरिक, चार प्रकार के वाचिक और तीन प्रकार के मानसिक- इन दस पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन गंगा में स्नान करने वाले को बैकुंठलोक की प्राप्ति होती है, ऐसा भी पुराणों में कहा गया है।

ओम नमो भगवत्यै, दशपापहरायै गंगायै,
कृष्णायै, विष्णुरूपिण्यै, नन्दिन्यै नमोनम:।।
इस कार्यक्रम में काफी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही वरिष्ठ सदस्य शिवदत्त द्विवेदी सरस्वती मिश्रा श्रवण जी शिवम अग्रहरी प्रेरणा नीतू जायसवाल वंदना नीलिमा विजय जी अंजलि वर्षा ममता जी विजय जी रवि प्रकाश जायसवाल प्रिया सिंह राजपूत रूबी सिंह भूमिहार लोकेश पिंकी राम प्रकाश जी बबीता जी रुचिका सिंह निधि अग्रवाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks