महिला दर्शक ने मारा पुलिस को थप्पड़, बारिश के बीच CSK vs GT मैच में हुई लड़ाई- देखें वीडियो

महिला दर्शक ने मारा पुलिस को थप्पड़, बारिश के बीच CSK vs GT मैच में हुई लड़ाई- देखें वीडियो
रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला खेला जाना था। लेकिन अहमदाबाद में लगातार बारिश होने के कारण मैच शुरू नहीं हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स (CSK vs GT) के बीच भिड़ंत होनी थी और यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था।लेकिन इन सबके बीच मैदान में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला।

दरअसल हुआ यह की स्टेडियम में बैठे दर्शकों को संभालने एक पुलिस वाला आता है और अचानक से एक महिला उसको मारने लगती है। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है और सभी लोग इस महिला को लेकर सवाल जवाब कर रहे हैं। आखिर इसने ऐसा किया क्यों? वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है की ये महिला पुलिस वाले को धक्का मार रही है।

अगर आईपीएल 2023 में दोनों टीमों का फाइनल तक के सफ़र की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटन्स को हराकर फाइनल में एंट्री की थी। जबकि दूसरे क्वालिफायर में हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात ने मुंबई को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा की दोनों टीमें फाइनल मुकाबले में किस तरह का प्रदर्शन करेंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks