भारतीय किसान संघ जिला इकाई की बैठक

भारतीय किसान संघ जिला इकाई की बैठक
प्रांत अध्यक्ष माननीय गजराज सिंह जी की उपस्थिति में हुई संपन्न_

मध्य प्रदेश
रीवा जिला के मंनगवा-भारतीय किसान संघ की जिला इकाई की बैठक तहसील परिसर मनगवां में हुईं संपन्न जिसमें संगठन के प्रांत अध्यक्ष माननीय गजराज सिंह के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मणि अग्निहोत्री जी के अध्यक्षता में सर्वप्रथम संगठन द्वारा जिला आयाम प्रमुख का चयन किया गया जिसमें कैप्टन रघुवीर शरण को कृषि राम नारायण सिंह को सहकारिता रिटायर्ड रेंजर कमलेश दुबे को वन प्रभात सिंह को जल विशेश्वर मिश्रा को सिंचाई एवं उद्योग एड, हर्षनारायण गौतम को राजस्व जिला आयाम प्रमुख का का दायित्व सौंपा गया साथ ही जिला युवा वाहिनी संयोजक का राजकुमार पटेल बनाया गया इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संगठन द्वारा पूर्व में चलाए गए आंदोलन एवं उसके शासन प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं निर्णय लिया गया कि अब तक शासन प्रशासन द्वारा जो भी किसानों के समस्या है उस पर पूरी गंभीरता से कार्य नहीं किया गया जिसको लेकर शीघ्र संगठन का प्रतिनिधिमंडल बैठक कर नवागत कलेक्टर महोदय से प्रभावी कदम उठाए जाने की पुरजोर मांग करेगा अगर शासन प्रशासन द्वारा 15 जून के पहले संगठन से किए गए वादे कोनहीं पूरा करता तो संगठन शीघ्र विराट प्रदर्शन के तहत कम से कम 1000 ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालय में बृहद प्रदर्शन करेगा एवं अपनी समस्या को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगा साथ ही संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए 25 मई से विशेष अन्न समर्पण अभियान चलाकर गांव गांव में किसानों से धन संग्रह कर संगठन को आर्थिक मजबूती प्रदान करने का निर्णय बैठक में लिया गया साथ ही संगठन के प्रांत अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्यकर्ताओं को अभी से संगठन की मजबूती के लिए गांव गांव जाकर कार्यकर्ता निर्माण कर दर्दथ समिति गठन करने का सुझाव दिया गया इसके अलावा बैठक में शासन प्रशासन द्वारा किसानों के साथ किए जा रही छलावे लेकर पूरी गंभीरता से चर्चा की गई एवं सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से आगामी जून माह में बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया जिसका सभी ने समर्थन किया।
उक्त बैठक में प्रांत अध्यक्ष मान, गजराज सिंह सहित जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मणि अग्निहोत्री सहित जिला उपाध्यक्ष कैप्टन रघुवीर शरण पटेल जिला मंत्री श्री राम नारायण सिंह जिला कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे जिला जैविक प्रमुख प्रभात सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य विशेश्वर मिश्रा जिला युवा वाहिनी संयोजक राजकुमार पटेल तहसील अध्यक्ष मंनगवा बृजभूषण मिश्रा तहसील मऊगंज अध्यक्ष मुद्रिका प्रसाद मिश्र तहसील हनुमना अध्यक्ष छोटे लाल द्विवेदी तहसील रायपुर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तहसील हूजूर मनोज त्रिपाठी तहसील मंत्री मंनगवा बलवंत सिंह तहसील मीडिया प्रभारी शुशील कुमार शुक्ल तहसील महिला संयोजिका रेखा मिश्रा एड,प्रभात चंद्र दि्वेदी एड,राजदीन कुशवाहा विष्णु कांत शुक्ला केशव शुक्ला मंगलेश्वर तिवारी सहित दो दर्जन से ज्यादा जिलेभर से किसान प्रतिनिधि रहे शामिल,
उक्त बैठक की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हर्ष नारायण गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks