अपराधियों का बढ़ता मनोबल, पत्रकार को मारी गोली,रांची रेफर

अपराधियों का बढ़ता मनोबल, पत्रकार को मारी गोली,रांची रेफर

बलियापुर के दैनिक भास्कर के पत्रकार प्रवीर कुमार महतो को बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया गोली कमर के ऊपर बाएं हिस्से पर लगी है. बलियापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया स्थिति को गंभीर देखते हुए धनबाद से उसे रांची रेफर कर दिया गया है.बताया जाता है कि पत्रकार प्रवीर महतो बलियापुर बाजार से अपने घर रघुनाथपुर जा रहे थे. तभी बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के सामने अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे वह अपने बाइक से गिर पड़े. इसकी सूचना पर बलियापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा घटनास्थल पहुंचे. गंभीर स्थिति में उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना से पत्रकार समेत लोगों में रोष व्याप्त है सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks