इनर व्हील क्लब ने नशा के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

देवघर झारखंड न्यूज़:-
देवघर-इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने नशा मुक्त अभियान के तहत देवघर शहर के गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह विद्यालय हिन्दी विद्यापीठ के अंदर स्थित है वहां के सभी विद्याथियों को नशा से नुकसान के बारे में बताया गया। जिसे डा चेतना भारती ने बच्चों को बताया कि कैसे किशोरावस्था के बच्चे नशीली पदार्थ का सेवन करने लगते हैं और अपने अच्छे भविष्य को हमेशा के लिए बर्बाद कर लेते हैं । जैसा कि हम सभी जानते हैं की आज भारत में नशीली पदार्थ ड्रग्स आदि का सेवन बढ़ता जा रहा है जो युवाओं एवं खास कर किशोरावस्था के बालक बालिकाओं को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इससे दूर एवं बचने के उपाय के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इसी जागरूकता को बढ़ाते हुए आज इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के तत्वाधान में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को कराया गया। जिसे डा चेतना द्वारा इसके दुष्परिणाम और बचने के उपाय बताया गया। एवं सभी को नशीली पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए खुलकर सामने आने की जरूरत है।इस कार्यक्रम में गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक नितेश कुमार को क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने शॉल ओढ़ाकर समानित किया साथ में विध्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे क्लब की सदस्यों द्वारा डा चेतना भारती का अभिवादन एवं सम्मानित किया गया इस दौरान वहां मौजूद अध्यक्ष एवं क्लब सचिव अर्पणा सिन्हा, सारिका सिंघानिया रश्मि रंजन झा अर्चना भगत आदि ने विद्यार्थियों को चॉकलेट देते हुए कहा कि क्लब आगे भी नशा विरोधी अभियान जारी रखेगी।