10 साल से फरार 302 आईपीसी के आरोपी को किया गिरफ्तार

// पुलिस अधीक्षक अमित सांगी के निर्देशन में थाना भगवां प्रभारी रूप नारायण पटेरिया की बड़ी कार्यवाही//

//10 साल से फरार 302 आईपीसी के आरोपी को किया गिरफ्तार//

छतरपुर।फरियादी शोभा राजपूत पिता सूखा राजपूत उम्र 40वर्ष निवासी धर्मपुरा थाना भगवां ने रिपोर्ट किया कि आज रात ढूंडा वाले खेत पर आरोपी हल्ले राजपूत एवं मुन्ना राजपूत ने फरियादी के लड़के संतोष राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/13 धारा 307,302,34 ताहि 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार थे जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने 5 -5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशन में एसडीओपी बड़ा मलहरा शशांक जैन के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुन्ना पिता भगवान दास राजपूत निवासी धर्मपुरा को बक्सवाहा के पास ग्राम चाची सेमरा से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले टीम में उनि0 आर0 एन0 पटैरिया, थाना प्रभारी भगवा , उनि धर्मेंद्र कुमार, प्रआर0, 210आवेश सिंह , आर0 398 अक्षय तिवारी, आर0 604 रतनेश दांगी,आर169 राजाराम कौशिक,आर1159कौशल ,आर588 भगत सिंह, आर 1072विनोद कुमार ने सराहनीय कार्य करते हुये आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks