बजरंग दल का देशव्यापी हनुमत शक्ति जागरण 9 मई को : मिलिंद परांडे

बजरंग दल का देशव्यापी हनुमत शक्ति जागरण 9 मई को : मिलिंद परांडे

नई दिल्ली। मई 7, 20231 बजरंग दल मंगलवार को देश भर में ‘कुमति निवार सुमति के संगी’ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के माध्यम से हनुमत शक्ति का व्यापक जन जागरण कर, कांग्रेस सहित आतंकियों के पैरोकार अन्य संगठनों व देश विरोधी हिंदू द्रोही मानसिकता की सदबुद्धि हेतु भगवान बजरंगबली का आहवान करेगा। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने इसकी घोषणा करते हुए आज कहा है कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ, हिमाचल प्रदेश व महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में कांग्रेसी व कुछ अन्य हिंदू द्रोही नेताओं द्वारा बजरंग दल को प्रतिबंधित करने व इस देशभक्त संगठन की तुलना पीएफआई जैसे देशद्रोही आतंकी व हिंसक संगठन से करना बहुत ही अपमान जनक है। हिंदू समाज निश्चित रूप से इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक सबक सिखाएगा।

उन्होंने कहा कि इन सारे नेताओं को क्या नहीं दिखता कि बजरंग दल देश भर में गौ रक्षा, कन्या रक्षा, रक्तदान, मठ मंदिर व धर्म रक्षा के साथ धर्मांतरण रोकने जैसे अनेक प्रकार के सेवा कार्यों में लगा हुआ है?

विहिप महा मंत्री ने सम्पूर्ण हिंदू समाज का आह्वान करते हुए कहा है कि बजरंगबली के भक्तों के अपमान के विरोध स्वरूप आगामी 9 मई को देश भर में हजारों स्थानों पर होने वाले इन हनुमान चालीसा कार्यक्रमों में से किसी ना किसी एक में अपने परिजनों, पड़ोसियों व मित्रों के साथ अवश्य शामिल होकर धर्म द्रोही शक्तियों को परास्त करने में अपनी सह भागिता सुनिश्चित करें।

जारी कर्ता:

विनोद बंसल

राष्ट्रीय प्रवक्ता

विश्व हिंदू परिषद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks