विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

एटा,शनिवार को कस्बा में भाजपा की पदयात्रा निकाली गई। मिरहची रोड स्थित नगर पालिका द्वार से पदयात्रा का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्रसिंह लोधी ने किया। पदयात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकांे ने कस्बा के बड़ा बाजार, पिदौरा अड्डा, तालागढ, कायस्थान, हनुमान चौक, हैदरी चौक एंव अस्पताल चौराहा आदि मुहल्लों आदि में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होने मारहरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद से भाजपा प्रत्याशी राजनश्री के पक्ष में वोट करने के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान विजयसिंह टाईगर, अरविंद गोयल, संतोष चौहान, राहुल भारद्वाज, अजेन्द्रसिंह एडवोकेट, अशोक सक्सैना, हिमांशु, ओमपालसिंह दिवाकर, मुकेश राजपूत, टीटू गुप्ता, दलवीरसिंह लोधी, सकलैन कुरैशी, पप्पू कुरैशी, डीसेंट, नरपतसिंह वर्मा, चेतन गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राहुल साहू आदि मौजूद रहे।