दुल्हन व उसका परिवार फरार , पुलिस आरोपी दुल्हन व लाइसेंस धारक की तलाश में

दुल्हन व उसका परिवार फरार , पुलिस आरोपी दुल्हन व लाइसेंस धारक की तलाश में, रिपोर्ट योगेश मुदगल

हाथरस, । कोतवाली हाथरस जंक्शन के सलेमपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सात अप्रैल की रात शादी समारोह के दौरान वरमाला के बाद दुल्हन द्वरा हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने आनन फानन इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दुल्हन व लाइसेंस धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद दुल्हन व उसका परिवार फरार है। पुलिस आरोपी दुल्हन व लाइसेंस धारक की तलाश में जुटी हुई है।

सात अप्रैल को हसायन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती की शादी हाथरस जंक्शन के सलेमपुर स्थित गेस्ट हाउस में हुई थी।

बारात अलीगढ़ क्षेत्र से आई हुई थी। शादी समारोह में वरमाला का कार्यक्रम होने के बाद स्टेज पर ही दुल्हन ने हथियार से फायरिंग कर दी। करीब पांच राउंड फायरिंग स्टेज पर बैठकर दुल्हन ने की। दुल्हन द्वारा फायरिंग किए जाने से बगल में बैठा दूल्हा भी सहम उठा। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। इस पर हाथरस जंक्शन पुलिस हरकत में आ गई। आनन फानन वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी दुल्हन व लाइसेंस धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद से दुल्हन व उसका परिवार फरार हो गया है। पुलिस ने शस्त्रत्त् अधिनियम 2019 की धारा 25(9) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
● हाथरस जंक्शन के सलेमपुर स्थित गेस्ट हाउस में हुआ शादी समारोह

● वरमाला के बाद दुल्हन का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो हुआ था वायरल

● सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

● रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दुल्हन व उसका परिवार हुआ फरार, पुलिस तलाशने में जुटी

सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर छाया प्रकरण

शादी समारोह के दौरान स्टेज पर बैठी दुल्हन का हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर छाया रहा। देश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले लोगों ने वीडियो को देखने के बाद उसके ऊपर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। लगातार कमेंट का सिलसिला रविवार देर शाम तक सोशल मीडिया के ट्वीटर प्लेटफार्म पर जारी रहा।

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाली आरोपी दुल्हन व लाइसेंस धारक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दुल्हन व लाइसेंस धारक की तलाश की जा रही है।

  • गिरीश चंद्र गौतम,इंस्पेक्टर कोतवाली हाथरस जंक्शन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks