तिरुपति बालाजी में कोरोना :मंदिर स्टॉफ में 140 कोरोना पॉजिटिव

*_तिरुपति बालाजी में कोरोना :मंदिर स्टॉफ में 140_ कोरोना पॉजिटिव, 14 पुजारी भी चपेट में, ट्रस्ट पर मंदिर को फिर से बंद करने का दबाव लेकिन फिलहाल दर्शन होंगे* सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बावजूद आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अभी तक ट्रस्ट के 100 से ज्यादा कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। 14 अर्चकों (पुजारियों) को मिलाकर लगभग 140 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। ऐसे में मंदिर पर कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दलों का दबाव है कि मंदिर में दर्शन फिलहाल कुछ दिनों के लिए रोक दिए जाएं। इधर, मंदिर ट्रस्ट अभी दर्शन रोककर मंदिर फिर से बंद करने के मूड में नहीं है। 8 जून को अनलॉक 1 के तहत मंदिर खोला गया था। 11 जून से आम लोगों के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए थे। लेकिन, 13 जून से ही मंदिर के स्टॉफ में कोरोना फैलना शुरू हो गया था। तिरुपति शहर के 36 इलाके कंटेंटमेंट थे। 6 हजार से शुरू हुई श्रद्धालुओं की संख्या 15 हजार तक भी गई लेकिन मंदिर में कोरोना के असर को देखते हुए यहां भीड़ कम हो रही है। अभी फिलहाल 8 से 9 हजार श्रद्धालु रोज दर्शन कर रहे हैं। मंदिर के लगभग 125 कर्मचारी और 14 पुजारियों के पॉजिटिव आ जाने के बाद से फिर मंदिर को बंद करने की मांग उठ रही है। गुरुवार को कर्मचारी संगठनों ने भी ट्रस्ट से मांग की है कि मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया जाए ताकि बाकी कर्मचारियों और पुजारियों में कोरोना फैलने से रोका जा सके। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र सरकार से मांग की है कि स्थिति को बिगड़ने से पहले आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी का कहना है कि मंदिर में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, इसलिए मंदिर फिर से बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। जो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। *मंदिर में ट्राय ओजोन स्प्रे सिस्टम लेकिन फिर भी बढ़ रहे केस* तिरुपति बालाजी संभवतः भारत में एकमात्र मंदिर है जहां कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मंदिर में ट्राय ओजोन स्प्रे सिस्टम लगाया गया है। इसमें मंदिर में आने वाले लोगों पर पूरे समय सैनेटाइजेशन और डिसइंफेक्शन होता रहता है। जहां से लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं और कतार में लगते हैं वहां फव्वारों के जरिए लगातार सेनेटाइजेशन का काम होता है। इसके बावजूद मंदिर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks