
तमंचे के बल पर छात्रा से गैंगरेप
युवती की अश्लील वीडियो उसके ससुरालीजनों को भेज दी और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा, । मां की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर छात्रा को अपने साथ ले गए और खेत पर ले जाकर तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। समाज में बदनामी के डर के कारण उस समय पिता ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शादी करने के बाद आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो उसके ससुरालीजनों को भेज दी और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2019 में बेटी हाईस्कूल की छात्रा थी। मोहल्ले में कृष्णा व इसकी मां का आना-जाना था। इसी दौरान बेटी व कृष्णा की पहचान हो गई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत भी करने लगे थे। 2019 जून में रिजल्ट लेकर घर आते समय रास्ते में कृष्णा मिला और मां की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर बेटी को अपने साथ ले गया।
जंगल में पहले से इसके साथी पुष्पेंद्र और डांसर खड़े हुए थे। तीनों ने तमंचे के बल पर बेटी के साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बना ली थी। उस समय लोक-लाज के भय से शिकायत नहीं की थी। 2022 में बेटी की शादी कर दी। शादी के बाद से आरोपी कृष्णा बेटी को परेशान करने लगा था। शिकायत पर पिता ने जातिसूचक गालियां भी दी। कृष्णा ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इतना ही नहीं ससुराल में भी वीडियो भेज दी है। मामले में पिता ने कृष्णा, उसके साथी पुष्पेंद्र, डांसर, संजय यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ नगर डा. सुधीर कुमार राघव ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा उर्फ गौरव को पकड़ लिया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
दरिंदे चार साल तक करते रहे परेशान
एटा। समाज में बदनामी के चलते पिता घटना को छिपाए रहे तो वहीं घरवालों की इज्जत के खातिर बेटी भी सामने नहीं आई। इसका फायदा दरिंदे उठाते रहे। चार साल तक आरोपी खुलेआम घूमते रहे और बेटी को परेशान करते रहे। अब आकर एफआईआर दर्ज कराई है।
*एक आरोपी डांसर पहले से है जेल में
कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार आरोपी डांसर हत्या के प्रयास के मामले में पहले से जेल में बंद है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दविश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। बताया जाता है कि पहले भी आरोपी काफी चर्चाओं में रहे है। इनके वीडियो वायरल होते रहे है।
● मां की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर छात्रा को ले गया था
●जंगल में ले जाकर तमंचे के बल पर तीनों दोस्तों ने किया था गैंगरेप