
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज कुमार वर्मा जी का रायपुर रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत एवं सम्मान।
समाचार रायपुर छत्तीसगढ़
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी माननीय श्री मनोज कुमार वर्मा जी का दिनांक 28 दिन सोमवार को मुंबई से रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया जिसमें शहर के एवं आसपास के सभी पत्रकारों ने श्री मनोज वर्मा जी के सम्मान में रायपुर स्टेशन मैं आज आकर उनका स्वागत सम्मान किया और उसके बाद सभी पत्रकार साथी रायपुर छत्तीसगढ़ के ह्रदय स्थल घड़ी चौक कलेक्ट्रेट के पास छत्तीसगढ़ महतारी चौक में श्री मनोज वर्मा जी ने बीते रात सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहां कि सभी पत्रकार भाइयों एवं बहनों को धन्यवाद जिन्होंने मुझ छोटे पत्रकार को इतना सम्मान दिया उन्होंने कहा जो 20 साल पहले उन्होंने जो स्पीच किया था उसको दोहराते हुए श्री वर्मा जी ने कहा कि मैं नेता और अभिनेता नहीं हूं जिससे मेरे स्वागत हो मैं एक पत्रकार एवं समाजसेवी हूं जिससे मैं सिर्फ समाज के कामों पर ध्यान रखता हूं हमारे पत्रकार भाई हर कामों को सच्चाई से करते हैं और करना भी चाहिए क्योंकि संदेश पहुंचाने का काम सिर्फ पत्रकार भाई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खबर लाकर खबर प्रकाशित करते हैं न्यूज़ के द्वारा दिखाते हैं ऐसे पत्रकार भाइयों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कभी-कभी तो उन्हें डराया धमकाया एवं रास्ते में रोककर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है इसके लिए कानून सुरक्षा अभी तक नहीं थी परंतु इस बजट सत्र में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने 2023 पत्रकार सुरक्षा विधेयक पारित किया इसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी पत्रकार भाइयों बहनों ने मुख्यमंत्री को पत्रकार हितैषी मानकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर श्री मनोज वर्मा जी ने बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी ने जो पत्रकार हित के लिए कार्य किया है वह हम सभी पत्रकार भाइयों एवं बहनों के लिए सराहनीय कार्य है इससे हमारे पत्रकार भाई बहन सच्चाई को खुलकर बाहर लाने में लगन से डट कर काम करेंगे वर्मा जी ने सभी पत्रकारों को जो उस समय मौजूद थे उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के सामने सभी को शपथ दिलाया कि छत्तीसगढ़ में सच्चाई को सामने लाने में के लिए हम किसी भी हद तक एवं तह तक जाने के लिए तैयार हैं इस अवसर पर पत्रकार भाई दुर्गेश वर्मा ने बताया की हम सभी के गुरू एवं मार्गदर्शक वरिष्ट पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा जी युवाओं के लिए एक उभरते हुए ब्रांड है जिन्हे छत्तीसगढ़ ही नही पूरे भारत देश भर में युवा पत्रकार उनसे मिलकर सीखने की चाह रखते है। उन्होंने बताया की 20 वर्ष के उनके पत्रकारिता में उन्होंने बहुत कुछ खोया और बहुत कुछ पाया है फिर भी आज हम लोगो के साथ खड़े है ना ही रात देखते है ना दिन जो हमारे बुलाने से मुंबई से रायपुर आ जाते है ऐसे हमारे गुरु एवं मार्गदर्शक को सभी नमन करते है इसके बाद चंदू तांडी जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे वरिष्ट मनोज वर्मा की जितनी तारीफ किया जाए कम है क्योंकि मैं उनके एक ही बातों से इंस्पायर हुआ उन्होंने हम सभी से कहा था जो काम को अहमियत देता है मै उनकी इज्जत करता हूं और उनको आगे बढ़ने के लिए कुछ भी कर सकता हूं मैं लोगों की परवाह नही करता की कौन मेरे बारे में क्या सोचता है और क्या कहता है मेरा फोकस सिर्फ अपनी मंजिल की ओर रहता है काम करिए कामयाबी जरूर मिलेगी । इस अवसर पर कमल बांधे पत्रकार ने बताया कि मनोज वर्मा जी के बारे में हमने जब से सुना था तब से हमारे मन में पत्रकारिता करने की ललक उठी और हमने उनसे संपर्क किया और आज हम एक पत्रकार के रूप में सभी मिलकर काम कर रहे हैं इसके लिए मनोज वर्मा जी का बहुत-बहुत धन्यवाद उसमे बाद श्री वर्मा जी ने अंत में कहा की हम बहुत जल्द एक पत्रकार प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़,प्रदेश के मुख्यमंत्री,भूपेश बघेल जी एवं संबंधित मंत्रियों से मिलकर धन्यवाद ज्ञापन सौंपेंगे l इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय पार्षद एवं चैयरमैन छत्तीसगढ़ महिला सेल श्रीमती भामा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान, दुर्गेश वर्मा छालीवुड रिपोर्टर, चंदू तांडी क्राइम रिपोर्टर रायपुर, कमल बांधे जी जिला रिपोर्टर , खिलेश्वर साहू धरसीवां रिपोर्टर, पुष्पा साहू, सरस्वती मार्कण्डेय,पार्वती वर्मा भाटापारा एवं समस्त गणमान्य पत्रकार एवं समाजसेवी गण उपस्थित थे।