निकाय चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो हाउस टैक्स ऑफ और वाटर टैक्स करेंगे माफ जिला प्रभारी वाराणसी।
15 दिनों तक आम आदमी पार्टी चलाएगी सदस्यता अभियान,नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर निगम के वार्ड में 1000 सदस्य बनाये जायेंगे।
जिला अध्यक्ष वाराणसी
निकायों/ वार्डों में अध्यक्ष और कमेटियों का किया जाएगा गठन
जिला प्रभारी वाराणसी।

जिला प्रभारी पवन कुमार तिवारी अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने प्रेसवार्ता कर कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी l
उन्होंने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफ़ाई का होता है जिसे झाड़ू वाले ही कर सकते है हमारा चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी उन्होंने कहा कि आज देश की जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों से अत्यधिक प्रभावित है और यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने तीन बार अरविंद केजरीवाल को चुना क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री केजरीवाल का शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा यातायात बिजली-पानी का मॉडल पसंद आया और इन्हीं मुद्दों पर जनता ने पंजाब की कमान भी आम आदमी पार्टी को सौंप दी l
जिला अध्यक्ष ई.रमा शंकर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं जिनमे हमारे जिले वाराणसी मे मात्र एक नगर पंचायत गंगापुर में डा.विनोद कुमार वर्मा प्रभारी और नगर निगम की विधानसभा रोहनिया आंशिक एवं कैंट विधानसभा के प्रभारी रवि शंकर मौर्य दक्षिण विधानसभा प्रभारी अब्दुल रकीब एडवोकेट एवं शिवपुर आंशिक एवं उत्तरी विधानसभा प्रभारी राहुल द्विवेदी एडवोकेट विधानसभा प्रभारी बनाए जा चुके हैं।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष जे पी दुबे, प्रमोद श्रीवास्तव, रोहित मौर्य, अमित वर्मा,सहित साथी शामिल हुए।