
धनबाद
सिंदरी (घनबाद):-20मार्च ।आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की ओर से पूर्वी भारत का सबसे बड़ा खेलकूद प्रतियोगिता “पराक्रम २३” का आयोजन 17-19 मार्च को किया गया । बी. आई. टी सिंदरी, आई. आई. टी धनबाद, एन. आई.टी राउरकेला जैसे अन्य कॉलेज इस प्रतियोगिता मे अपनी उपस्थिति दर्ज की । इसी क्रम में संस्थान के निदेशक डॉ डी के सिंह तथा डॉ आरके वर्मा के दिशा निर्देशन में बीआईटी सिंदरी से वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, एवं पावरलिफ्टिंग की टीमें आईआईटी धनबाद रवाना की गई थी। वालीबॉल एवं पावर लिफ्टिंग में काफी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए बीआईटी सिंदरी की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया एवं लॉन्ग जंप में सिलवर मेडल हासिल हुआ| आदर्श राज के कप्तानी में बी आई टी सिंद्री की वॉलीबॉल टीम ने लीग मैच में आई एम यू कोलकाता, आई आई एस ई आरा कोलकाता की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और सेमीफाइनल में एन आई टी जमशेदपुर की टीम को 2-0 से सीधे सेट में हरा कर फाइनल में जगह बनाया एवम फाइनल मैच में पहले सेट में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया, अनिकेत, कृष्ण कांत, अमित, गोपीनाथ, तेज प्रकाश, अजीत, विनय, चिन्मय, सुभम, प्रतीक, सुमंता, आदि ने काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। वहीं एथलेटिक्स में रॉबिंस मेहरा ने लांग जंप में 6.19 मीटर में रजत पदक हासिल किया। पावर लिफ्टिंग में भी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया जिनमे 62-68 kg कैटेगरी में सूरज सिंह ने स्क्वाट-140kg, बेंच- 90kg, डेडलिफ्ट-160kg ने स्वर्ण पदक, अपने नाम किया, 56-62 kg कैटेगरी में फुलेश्वर बैठा ने स्क्वाट-110kg, बेंच- 95kg, डेडलिफ्ट-150kg तथा 68-74kg कैटेगरी में नमन शर्मा ने स्क्वाट-120kg, बेंच- 80kg, डेडलिफ्ट-150kg स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस मौके पर डॉ घनश्याम , डॉक्टर आरके वर्मा, डॉ उपेंद्र प्रसाद, प्रो राजेंद्र मुर्मू एवं डॉ अभिषेक हेंब्रम ने सभी खिलाड़ियों का अभिवादन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सब स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन पीयूष सिंह, बिनोद मुर्मू, विनय प्रकाश, आदर्श, आदि के संकल्प एवम सहयोग से ही संभव हुआ।