
एटा ! शासन के निर्देश पर आज रविवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सीआरएस पोर्टल पर जन्म म्रत्यू पंजीकरण ऑनलाइन किऐ जाने के सन्दर्भ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमें सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी , प्रसव केन्द्र की एएनएम एवं स्टाफ नर्स सहित ग्राम पंचायत अधिकारियों व कम्यूटर आप्रेटर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया ! कार्यशाला को संबोधन डिप्टी सीएमओ एवं प्रशिक्षक/ नोडल जन्म म्रत्यु पंजीकरण डा. एस.सी.नागर ने किया ! उक्त अवसर पर अपर शोध अधिकारी ग्याप्रसाद सहित डीपीए आलोक कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे !