आजमगढ़ मंडल ने ई पी एस 95 रास्ता रोको आन्दोलन का किया आगाज

वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़ मंडल ने ई पी एस 95 रास्ता रोको आन्दोलन का किया आगाज

दिनोंक 15 मार्च 2023 को पूर्व निर्धारित / प्रसारित कार्यक्रम सुबह 11 बजे कैण्ट बस स्टेशन पर रास्ता रोको में वाराणसी मण्डल,प्रयागराज मण्डल, आजमगढ़ मण्डल के ईपीएस-95 के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य में उपस्थित होकर पेन्शन के संबंध में केन्द्रसरकार की हटधर्मिदा के विरुद्ध वृद्ध ईपीएस-95 पेन्शनों ने आक्रोश व्यक्त किया। अगर सरकार ने वृद्ध पेन्शनरों की मांगों को नहीं माना तो आने वाले 2024 के केन्द्रीय चुनाव के समय खुल के विरोध करेगे। प्रमुख मॉग (1) पति-पत्नी को जीवन यापन हेतु मासिक पेन्शन 7500 डीए जो कि पेन्शन पा जा सकता है। (2)मेडिकल सुविधा (आयुष्मान भारत योजना से जोड़ना) माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय किसी भेद भाव के सभी ईपीएस-95 पेन्शनरों को वास्तविक वेतन पर लाभ मिलना चाहिए। (3)नान ईपीए निवृत्त कर्मियों का योजना में समावेश कर रूपया 5000.00 मासिक पेन्शन का लाभ के सम्बन्ध में समस्त पदाधिकारियों ने अपनी राय व्यक्त किया।

वक्ताओं की कड़ी में वाराणसी मण्डल के रास्ता रोको आन्दोलन का नेतृत्व श्री सी०पी० सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अवनी राय प्रदेश संगठन मंत्री श्री गुरु प प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा करते हुए सरकार के उदासीन रवैया एवं हटधर्मिता के विरूद्ध वकतव्य दिया। इस क्रम में अवधेष पाण्डेय अध्यक्ष कमलाकर त्रिपाठी मंत्री वाराणसी मण्डल, शिव कुमार सिंह अध्यक्ष ने सरकार के नीति के विरूद्ध वक्तव्य दिया।

वाराणसी मण्डल, प्रयागराज मण्डल, आजम पदाधिकारी वी0के0 श्रीवास्तव, रमेश सिंह, कुशलपाल सिंह, आर के श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, आनन्द प्रकाश सिह, ओकार नाथ तिवारी, सुभाष उपाध्याय आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks