ऑटो एवं ई-रिक्शा एवं समस्त चालको के अधिकार सम्मान एवं सुरक्षा की लड़ाई लड़ने वाले दीनानाथ सिंह के निधन पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि*।

नई दिल्ली–भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में वाराणसी में ऑटो चालकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा की लड़ाई को लड़ने वाले क्रांतिकारी एवं संघर्षशील पोषण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार जमीनी संघर्ष करने वाले परिवहन क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाले श्री दीनानाथ सिंह जी का निधन शनिवार को 11 मार्च में करीब करीब अपराह्न रात्रि में 2:00 बजे अंतिम सांस ली।
शोक समाचार प्राप्त होने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्या जी, पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी सहित कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से महान आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की एवं भगवान शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने का संबल प्रदान करें।