एक ही परिवार में 31 लोगों के कोविड-19 पॉज़िटिव निकलने का मामला

*कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग के बीच एक ही परिवार में 31 लोगों के कोविड-19 पॉज़िटिव निकलने का मामला*

सामने आया है। इसके साथ ही दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1700 के पार पहुंच गई है। दिल्ली उन राज्यों में से है जहां कोरोना वायरस सबसे ज़्यादा बेक़ाबू है। ताज़ा मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े का है जहां पर एक ही परिवार के 31 सदस्यों का टेस्ट पॉज़िटिव निकला। इसके बाद पूरे इलाक़े को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में शनिवार को कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरा इलाका सील कर दिया। यह स्थिति तब है जब जहांगीरपुरी पहले से ही कंटेनमेंट जोन के तौर पर घोषित था। माना जा रहा है कि संक्रमित लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। खास बात यह है कि ये परिवार CAA और NRC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करता था। यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस में पहली बार दिखी ISIS की अंगुली

*अंतिम संस्कार में गया था परिवार*
सूचना के अनुसार, इस इलाके में कुछ दिनों पहले कोरोनावायरस से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। आज संक्रमित पाए गए ये लोग उस महिला और उसके परिवार से पहले से ही संपर्क में थे। प्रशासन की मनाही के बावजूद ये लोग उस महिला के अंतिम संस्कार में गए थे। जबकि बुजुर्ग महिला के परिवार को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका था। उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने इस घटना की पुष्टि की है। इस परिवार के कुल 64 सदस्य हैं जो सी-ब्लॉक में ही आमाने-सामने के अलग-अलग मकानों में रहते हैं। यहाँ के पास के बी और के ब्लॉक को भी सील किया गया है क्योंकि शक है कि ये लोग इन इलाक़ों में भी घूमने-फिरने जाया करते थे। परिवार के बाक़ी लोगों का भी कोविड-19 टेस्ट कराया गया है, जिनकी रिपोर्ट का इंतज़ार है।
*यह भी पढ़ें: दवा कंपनियों के मालिकों के मज़हब पर झूठ फैला रहे हैं जिहादी पत्रकार*

*CAA, NRC प्रोटेस्ट से जुड़े तार*
यह जानकारी सामने आ रही है कि ये सारी महामारी नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों से जुड़ी हुई है। बी ब्लॉक में रहने वाला इसी परिवार का तबरेज नाम का एक सदस्य नियमित तौर पर ईदगाह इलाक़े में चल रहे नागरिकता क़ानून के विरोध में प्रदर्शनों में जाया करता था। इसी दौरान वो सऊदी अरब से लौटी अपनी बहन से मिला था। सबसे पहले इसी बहन के ज़रिए कोरोना वायरस यहाँ पहुँचा। इसी परिवार की अंजुमन बीबी नाम की एक बुजुर्ग महिला भी वायरस से संक्रमित हो गई, जिसकी 5 अप्रैल को मौत हो गई। अस्पताल ने पूरे एहतियात की जानकारी के साथ 6 अप्रैल को शव दिया, जिसकी अंतिम यात्रा में ये पूरा परिवार शामिल हुआ। यह भी पढ़ें: सैनेटाइजेशन में फ़िल्मी स्टाइल में शूटिंग करवा रहे हैं केजरीवाल के नेता

शनिवार देर शाम तक दिल्ली में कुल 1707 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिसमें से 67 मरीज शुक्रवार को सामने आए। शनिवार को देर शाम तक कुल 186 नए केस सामने आए हैं। यहां अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 911 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 27 मरीज आईसीयू में रखे गए हैं जबकि छह को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks