
मैहर l देश के गृहमंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज मैहर पहुंचे इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके साथ रहे ,भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं के मैहर आगमन पर जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष संतोष सोनी दर्शन प्रभारी द्वारा अगवानी करते हुए रोपवे से मा शारदा देवी मंदिर पहुचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मा शारदा की विधिवत मंत्रोउचार के साथ दर्शन पूजन कर माता के चरणों में मथ्था टेक कर आशिर्बाद लिया एवम देश व प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए प्राथर्ना किये और संतोष सोनी ने मैहर क्षेत्र के विकास को लेकर किये चर्चा, मां शारदा के पूजन अर्चन के बाद गृह मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने दोपहर का भोजन प्रसाद ग्रहण किया, उसके बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा सतना के लिए प्रस्थान कर गए l वही आपको बता दे कि गृहमंत्री श्री शाह सतना में माता शबरी जयंती के उपलक्ष में आयोजित कोल महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप आदिवासी समाज के साथ उपस्थित जनमानस एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, उसके बाद नवनिर्मित चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे l इस दौरान श्रीं शाह रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे, औऱ प्रातः हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना हो जाएंगे l