कोरोना वायरस को हवा में पकड़कर मार देने वाला कोरोना किलर भी मिल गया है

नई दिल्ली। जैसे ही डब्लूएचओ ने इस बात को माना कि कुछ खास परिस्थितियों में कोरोना वायरस हवा के माध्यम से भी फैल सकता है, वैसे ही चारों ओर त्राहि-त्राहि मचने लगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि कोरोना वायरस को हवा में पकड़कर मार देने वाला कोरोना किलर भी मिल गया है। यह कोरोना किलर एक खास तरह का फिल्टर है। जो हवा में ही कोरोना वायरस को मार डालता है। इस कोरोना किलर की खोज से उम्मीद की नई किरण जागी है। अब जीवन जल्द पटरी पर लौट सकता है, बच्चे पहले की तरह स्कूल जा सकेंगे और लोग ऑफिस में साथ बैठकर काम कर सकेंगे।

कोविड-19 के बारे में जैसे ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से 7 जुलाई 2020 को यह स्वीकार किया गया कि कुछ खास परिस्थितियों में कोरोना वायरस हवा के जरिए भी फैल सकता है।
: वैसे ही इस वायरस का खौफ एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया। खासतौर पर परिवार के बुजुर्गों और बच्चों की चिंता सभी को सताने लगी।

हालांकि 32 देशों के शोधार्थियों की सिफारिश के बाद भी अभी तक डब्लूएचओ ने पुष्टि नहीं की थी कि कोरोना हवा के माध्यम से भी संक्रमण फैला सकता है। इस बारे में अच्छी खबर यह सामने आ रही है कि वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के लिए ऐसा फिल्टर विकसित कर दिया है, जो हवा में ही इस वायरस को पकड़ने और खत्म करने का काम करेगा।

घरों के अलावा हॉस्पिटल्स, स्कूल्स और स्वास्थ्य केंद्रों पर इस फिल्टर की खासी आवश्यकता है। ताकि बड़े स्तर पर इस संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सके और दुनिया के भविष्य यानी बच्चों की पढ़ाई का और नुकसान होने से भी रोका जा सके। मटीरियल टुडे फिजिक्स जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, यह फिल्टर एक बार में हवा में मौजूद 99.8 फीसदी तक कोरोना वायरस को खत्म कर देता है। जर्नल के अनुसार, इस फिल्टर को बनाने के लिए व्यवसायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाए जानेवाले निकेल फोम का इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्टर 200 डिग्री सेल्सियस तापमान तक गर्म होता है और हवा में मौजूद वायरस को मारने का काम करता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks