पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की खैर नहीं, 1 फरवरी से सड़़कों पर दिखाई दी तो होंगी जब्त

नोएडा में अब पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की खैर नहीं, 1 फरवरी से सड़़कों पर दिखाई दी तो होंगी जब्त

नोएडा।उत्तर प्रदेश का चमक दमक वाले शहर नोएडा में अब 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी गाड़ियों के खिलाफ 1 फ़रवरी से अभियान चलेगा।पेट्रोल और डीजल की पुरानी गाड़ियां सड़़कों पर नजर आईं तो वो जब्त कर ली जाऐंगी।शासन की सख्ती के बाद से गौतमबुद्ध नगर एआरटीओ ने अब यह कदम उठाया है।जब्तीकरण के लिए परिवहन विभाग ने 6 टीमें भी बनाई हैं।बता दें कि 1 फरवरी 2022 को परिवहन विभाग की तरफ से पुरानी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जा चुका है।

एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने अवधि पूर्ण हो चुके 1 लाख 19 हजार वाहनों को दो महीने पहले नोटिस भेजा है।इसमें 23 सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। इन गाड़ियों में डीएम ऑफिस, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर, जिला न्यायालय, कमिश्नर ट्रेड टैक्स, फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट और सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर कार्यालय की गाड़ियां भी शामिल हैं।

एआरटीओ डाॅ.सियाराम वर्मा ने बताया कि उन्हें स्क्रैप पालिसी के तहत छूट या परिवहन विभाग की तरफ से एनओसी लेकर दूसरे जिले में वाहन ले जाने की अनुमति है,लेकिन इस पॉलिसी में दिलचस्पी वजह से अब जब्तीकरण की विशेष अभियान 1 फ़रवरी से चलाया जाएगा।

बता दें कि पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से स्क्रैप पॉलिसी घोषित की गई थी,लेकिन इस पॉलिसी के प्रति दिलचस्पी ना दिखाने के बाद यह निर्णय परिवहन विभाग की तरफ से लिया गया है।इसके तहत गौतमबुद्ध नगर में यूपी 16 से यूपी 16 जेड से शुरू होने वाले नंबर इन 15 साल पुराने वाहनों की श्रेणी में आते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks