लावारिस/माल मुकदमाती वाहनों का निस्तारण

एटा ~ थाना मारहरा पुलिस द्वारा किया गया लावारिस/माल मुकदमाती वाहनों का निस्तारण।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद एटा में चलाये जा रहे माल निस्तारण के अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.01.2023 को थाना मारहरा पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगम लाल मिश्रा व एसडीएम श्री वेद प्रकाश आर्य के नेतृत्व में कुल 11 दो तथा चार पहिया वाहनों की नीलामी की गई जिनको नीलामी के दौरान 1,25,000/- रुपए (एक लाख पच्चीस हजार रुपए ) में एस0एच स्क्रैप ट्रेडर्स ने बोली लगाकर खरीद लिया। नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks