काग्रेस पार्टी हिंदुस्थान के प्रति कभी वफादार नहीं रही।राष्ट्रीय प्रवक्ता भदौरिया

मुंबई / भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी , हिंदुस्थान के प्रति कभी भी वफादार नहीं रही,राहुल गांधी निम्नस्तर की बातें करते हैं ।भारतीय सैनिकों के मनोबल गिराने और दुश्मन देशों का मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन आई सी भदौरिया का । भायंदर पूर्व में स्थित उत्तरभारतीय युवा नेता समाजसेवी प्रदीप सिंह के कार्यालय में उत्तर भारतीयों के साथ हुई एक बैठक के दौरान यह भी कहा की भाजपा आज 18करोड़ जनता की पार्टी है जब कि अन्य पार्टियां अपने भाई भतीजा ,बेटा के साथ ही सिमटी हुई हैं । बातचीत के दौरान यह भी कहा की विरोधी दलों को विरोध भी नहीं करना आता । मुख्य मुद्दों को छोड़ मनगढ़ंत अनर्गल बातें करते हैं,जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास करते हैं।काग्रेस की सरकार थी तब कहीं बम विस्फोट तो कहीं आतंक और काग्रेस की सरकार पड़ोसी देश को पत्र लिखते थे कि आतंकवादी आप के यहां से घुस पैठ कर रहे हैं lभाजपा की मोदी सरकार पत्र नही सीधा ठोक देने का आदेश देती हैं प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि आओगे , लेकिन वापस नही जाओगे। सड़कों की दयनीय स्थिति थी। अब काफी बेहतर बना दी गई है ,जिस से समय की भी बचत हो रही है। उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार गुंडों- बदमाशों पर नकेल कसने का काम किया है । जो भी बदमाशी करता है सीधे बुलडोजर भेज देते हैं ,पुलिस में लोगों की सुनवाई होती है ,तत्काल कार्रवाई की जाती है ,आज उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बन गया है ,राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मुंबई में व उपनगरों में रह रहे उत्तर भारतीयों से अपील की है कि देश का विकास और आतंकवादियों का सफाया करने के लिए भाजपा के हाथो को मजबूत करें । आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दें। साथ ही यह भी कहा कि उत्तर भारतीयों का मुबंई के साथ साथ उप नगरों के विकास में बहुत बड़ा योगदान है , यहां की सरकार उत्तर भारतीयों के अधिकारों , सम्मानों की रक्षा करे। भारत के नागरिक देश में कही भी अपना रोजी रोजगार कर सकते है ,पूर्ण अधिकार है ,कश्मीर के बारे में बताया कि पहले वहां पर अन्य राज्यों के लोग जमीन नही ले सकते थे , ना ही रोजगार कर सकते थे । ऐसे में भाजपा की मोदी सरकार ने 370 हटा दिया,अब वहां पर भारत के किसी भी राज्य के नागरिक रोजगार कर सकते हैं । बैठक के दौरान उत्तर भारतीयो के अलावा आए अन्य समाज के नेताओ के साथ भी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन आई सी भदौरिया ने बात चीत की ।
इस अवसर पर समाज सेवी हरपाल सिंह, उत्तर भारतीय नेता अनिल मिश्र , जायसवाल समाज के वरिष्ठ नेता राजेश जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप सिंह, आगरी समाज युवानेता समाजसेवी गणेश पाटिल, मुन्नीलाल प्रजापति, विनय ,विश्वनाथ पाटिल, सहित काफी सख्यामे उत्तर भारतीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks