
चंडीगढ़ । नवीन जयहिन्द ने ऐलान किया था कि वे आने वाली 14 जनवरी 2023 मकर सक्रांति के दिन क्रांति की शुरुआत करेंगे और दोपहर 12 बजे भाजपा के राज्यकार्यालय रोहतक पर बेरोजगारों की बारात लेकर जाएंगे। जैसा कि आप जानते है कि विधानसभा सत्र चला हुआ है। बीते बुधवार नवीन जयहिन्द बेरोजगारो की बारात का कार्ड (न्योता) मुख़्यमंत्री व सभी 90 विधायकों को देने हरियाणा विधानसभा जा रहे थे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नवीन जयहिन्द व सुमन सांगवान को विधानसभा के बाहर चंडीगढ़ ही गिरफ्तार कर लिया गया।