आगरा ब्रेकिंग।

कोरोना महामारी के हाई अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर।
देसी व विदेशी पर्यटक पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की नजर।
बाहर से आने वाले हर पर्यटक और लोगों की होगी सेंपलिंग।
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सैंपलिंग की बढ़ाई जा रही संख्या।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव के अनुसार कोरोना की संभावना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार।
एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अधिकारियों संग सीएमओ ने की बैठक।
प्राइवेट अस्पतालों के लिए भी जारी किए गए निर्देश।
मरीज में कोरोना के लक्षण नजर आने पर प्राइवेट अस्पताल तत्काल करेगा स्वास्थ्य विभाग को सूचित।
सूचना नहीं देने की स्थिति में अस्पताल पर होगी कार्रवाई।