
भारतीय मीडिया फाउंडेशन दिल्ली प्रदेश कमेटी के मीडिया अधिकारियों की बैठक पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश के अध्यक्ष करन छौकर जी के अध्यक्षता में हुई संपन्न।
कार्यक्रम का संचालन महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने किया।
नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली कमेटी के मीडिया अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक करोल बाग स्थित सेंट्रल जोन नई दिल्ली कार्यालय पर पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश के अध्यक्ष करन छौकर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक महाआंदोलन चला रहा है जिससे पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े हुए प्रत्येक मीडिया अधिकारियों का अधिकार दिलाया जा सके उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण भारत में संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है सशक्त मीडिया के निर्माण में भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने संगठन के विस्तार कार्य में लगा है और आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है देश भर के मीडिया अधिकारियों को दिल्ली में एकत्रित करके एक महाक्रांति का आगाज किया जाएगा तथा अब लड़ाई आर-पार की होगी उन्होंने समस्त मीडिया अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने राज्य में ज्ञापन देने के कार्यक्रम को तेज करें।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वाहन चालकों के अधिकारों को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित हैं उन्होंने कहा कि देश भर के पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परिवहन फोरम प्रकोष्ठ से जोड़कर एक मजबूत संगठन का निर्माण किया जा रहा है जो सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि छोटे बड़े सभी वाहन चालकों के अधिकारों की लड़ाई को एक नया धार देने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के तमाम वाहन चालकों से संपर्क किया गया है देशभर में चलकर सभी राज्यों में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम को मजबूत किया जाएगा आज दिल्ली से इसका प्रारंभ हो चुका है ।
उन्होंने वाहन चालकों से आवाहन करते हुए कहा कि आप लोग भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम से जुड़कर अपने अधिकारों की लड़ाई को लड़ने के लिए आगे आए जो लोग यूनियन बाजी करके चालकों का शोषण कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने की पूरी योजना दिल्ली कार्यालय पर दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश के अध्यक्ष एवं policy-making सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी के साथ बैठकर रणनीति बनाई गई हैं मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष के दिशा निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही उसे अमल में लाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय मीडिया फाउंडेशन पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन समय की मांग है भारतीय मीडिया फाउंडेशन कोई साधारण संगठन नहीं है भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक मिशन है उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाया जाएगा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के साथ-साथ देश के प्रत्येक नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करने की योजना पर हम लोग काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पंजाब हरियाणा गुजरात जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश कर्नाटक राज्य में संगठन के विस्तार के लिए लगातार लगे हुए हैं दिल्ली में महाक्रांति महाआंदोलन के कार्यक्रम के आयोजन से पहले सभी प्रदेश कमेटी तैयार कर ली जाएगी।
उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारे अतिथियों का आगमन हम लोगों के मनोबल को ऊंचा किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली कमेटी को जनवरी माह तक नवीनीकरण कर दिया जाएगा।
मीटिंग की सफलता को लेकर उन्होंने महिला सेल दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य निरज गुप्ता जी के द्वारा हुआ है जो बधाई की पात्र हैं उन्हें कोटि-कोटि बधाई है।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डॉक्टर एम एल गुप्ता प्रदेश प्रमुख सलाहकार दिल्ली,
महिला सेल की दिल्ली चेयरमैन सुनीता सिंह जी, दिल्ली महिला सेल के प्रदेश महासचिव संध्या मिश्रा जी एवं प्रदेश महासचिव पूनम राय जी, दिल्ली सेंट्रल जोन के सलाहकार एडवोकेट घनश्याम मौर्य जी, दिल्ली मध्य जोन के विधिक सलाहकार एडवोकेट दर्शन लाल जी, दिल्ली सेंट्रल जोन के महासचिव प्रेम सिंह यादव जी, दिल्ली सेंट्रल जोन के काउंसलर सुरजीत सिंह जी, दिल्ली सेंट्रल जोन उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार हरित सेंट्रल जोन यूथ विंग के महासचिव मयंक गुप्ता जी आदि कई पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे और अपने विचारों को व्यक्त किए।