जैथरा में पैर बांध कुत्ते को नदी में फेंका, चार पर केस

जैथरा में पैर बांध कुत्ते को नदी में फेंका, चार पर केस

● पालतू कुत्ते की हत्या पर पूर्व फौजी ने कराया मुकदमा

● आरोपी बोले, आवारा कुत्ता हिंसक हो गया था, दूर छोड़ा

मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बारीकी से जांच होगी, जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

  • धनंजय कुशवाहा, एएसपी एटा

जैथरा (एटा), । एटा के जैथरा में एक रोचक मामला सामने आया है। कसेला गांव के कुछ लोगों ने रिटायर्ड सैनिक के एक पालतू कुत्ते के पैर बांधकर उसे नदी में फेंक दिया। पूर्व फौजी ने नामजद आरोपियों पर कुत्ते की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

रिपोर्ट के अनुसार गांव कसेला के मजरा सिराऊ निवासी रामसरन सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक पालतू कुत्ता था। वह 15 नवंबर को गायब हो गया। काफी ढूंढ़ने के बाद भी वो नहीं मिला। इस पर उन्होंने रविवार को गांव के नीरज, विनोद, सुदीप और संजीत पर कुत्ते के पैर बांधकर नदी में फेंककर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इधर, प्रधान रीतेश कुमार ने कहा, कुत्ता पालतू नहीं, आवारा था। बकरी, भैंस और एक दो लोगों को काट चुका है। परेशान ग्रामीणों ने उसे गांव से बाहर छोड़ दिया है। हत्या का आरोप गलत है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks