15 जुलाई से घर-घर भ्रमण सर्वेक्षण अभियान चलाया जायेगा*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि आगामी 05 से 15 जुलाई के मध्य घर-घर भ्रमण सर्वेक्षण अभियान चलाया जायेगा जिसमें आशा एवं आॅगनबाड़ी टीम मेंबर होंगी जो पल्स पोलियों की तर्ज पर कार्य करेंगी। अभियान के महत्व को देखते हुए एक टीम एक दिन में 50 घर का भ्रमण करेगी। यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी दोनो क्षेत्रों में साथ-साथ चलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन टीमों को 02 रीयूजेबल मास्क तथा एक सेनिटाइजर की शीशी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाऐगी। पल्स आॅक्सीमीटर तथा थर्मल स्कैनर ग्राम प्रधान द्वारा उपलब्ध कराये जाऐंगे। नगरीय क्षेत्रों में पल्स आॅक्सीमीटर तथा थर्मल स्कैनर नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।