पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत समाज रत्न जल संरक्षण सम्मान से सम्मानित

पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत समाज रत्न जल संरक्षण सम्मान से सम्मानित

विगत दिनों वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं चर्चित पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को रत्नागिरी,महाराष्ट्र में इंट्रीग्रेटेड सोसाइटीज आफ मीडिया प्रोफेशनल्स द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय योगदान हेतु “समाज रत्न जल संरक्षण सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह जानकारी सोसाइटीज के प्रमुख प्रख्यात पत्रकार, समाजवादी चिंतक श्री चंद्रशेखर द्वारा दी गई है। श्री चंद्रशेखर ने बताया कि यह सम्मान श्री रावत के अलावा समाज सेवा, आदिवासी कल्याण, निष्पक्ष पत्रकारिता, भाषा, साहित्य, न्याय आदि विभिन्न क्षेत्रों की देश-विदेश की नामचीन प्रतिभाओं को प्रदान किया गया।
गौरतलब है उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के मूल निवासी और डा० सर हरी सिंह गौर सागर विश्व विद्यालय सागर, से शिक्षित तथा 1990 से पर्यावरण रक्षा व जल संरक्षण की दिशा में कार्यरत श्री रावत के 1978 से राष्ट्रीय, क्षेत्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में सम सामयिक, राष्ट्रीय, वैदेशिक, रक्षा व पर्यावरण संबंधित विषयों-मुद्दों पर अभी तक हजारों लेख प्रकाशित हो चुके हैं। ।

इससे पूर्व श्री रावत गंगा सेवा सम्मान, नदी संरक्षण सम्मान, जल संरक्षण सम्मान,हिन्दी में विज्ञान लेखन हेतु महेश चंद्र गुप्ता साहित्य सृजन सम्मान, हिन्दी पत्रकारिता सम्मान, तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान, जे पी इनवायरमेंट अवार्ड, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, नेशनल ग्रीन अवार्ड, ईएसडीए नेशनल इनवायरमेंट अवार्ड,पर्यावरण भूषण सम्मान, ग्लोवल अचीवर्स अवार्ड , ग्रीन इंडिया अवार्ड, पर्यावरण रत्न सम्मान, जे पी सेनानी सम्मान, अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण पुरस्कार व पर्यावरण विभूषण सम्मान आदि से सम्मानित हो चुके हैं।

श्री ज्ञानेन्द्र रावत की पर्यावरण का यथार्थ, पर्यावरण : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन, ऐसे बही भगाणी-तिलदह, सरसा के पुनर्जीवन की गाथा, औरत: अस्मिता और यथार्थ, औरत: त्रासदी का सच, कंस समाज में औरत, औरत : एक समाज शास्त्रीय अध्ययन, महामानव महात्मा गांधी, गांधी: व्यक्तित्व , विचार और गांधीवाद, महामानव महात्मा गांधी: एक विमर्श, महात्मा गांधी और हिंद स्वराज, चौधरी चरण सिंह: स्मृति और मूल्यांकन, चौधरी चरण सिंह: सूक्ति और विचार, संचार माध्यम और इलैक्ट्रानिक मीडिया, पत्रकारिता का यथार्थ, प्रेस, प्रहार और प्रतिरोध, पत्रकारिता का स्वरूप, ग्रामीण विकास की दशा और दिशा, शिक्षा का स्वरूप आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं व अम्बेडकर : कुछ अनछुए प्रसंग, डायवर्सिटी ईयर बुक, दलित महिलाएं आदि अनेक पुस्तकें श्री रावत द्वारा संपादित हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks