भारत को मिले G-20 की अध्यक्षता का मना जश्न, लोगो के साथ सजा देश का ऐतिहासिक स्थल

भारत को मिले G-20 की अध्यक्षता का मना जश्न, लोगो के साथ सजा देश का ऐतिहासिक स्थल

दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर देश में हर्ष का माहौल है. एक साल तक वैश्विक आर्थिक एजेंडे को आकार और रफ्तार देने की जिम्मेदारी भारत के पास रहेगी.

इसके चलते देश की 100 ऐतिहासिक धरोहरों को जी-20 के लोगो के साथ एक से सात दिसंबर तक रोशन किया गया है. इसमें दिल्ली के लाल किले से लेकर सरधना का ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च भी शामिल है.

रोमन कैथोलिक चर्च के फादर ससिन बाबू ने बताया कि उत्सव के दौरान कृषि, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, व्यापार, पर्यटन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विकास और भ्रष्टाचार के खात्मे जैसे मुद्दों पर मंथन होगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks