पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) की 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क: झांसी में दो महीने से जेल में बंद, अपराध से संपत्ति अर्जित करने का आरोप.!!

!!.बुंदेलखंड में शह और सियासत की जंग, गरौठा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) की 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क: झांसी में दो महीने से जेल में बंद, अपराध से संपत्ति अर्जित करने का आरोप.!!

बुंदेलखंड में शह और सियासत की जंग से जेल में बंद झांसी जिले की गरौठा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 26 सितंबर से जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद अब उनकी अपराध से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रहा है। इसी क्रम में करगुवांजी और भगवंतपुरा में जमीन कुर्क कर दी गयी है, जबकि वनगुवां में कार्यवाही की जा रही है l उनकी 130 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वनगुवां, भगवंतपुरा और करगुवांजी में उनकी संपत्ती जब्त की है। बता दें कि दीपनारायण सिंह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। उनको करीब दो महीने पहले कुख्यात लेखराज यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तभी से वे जेल में बंद हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks