” *वायरल फीवर से किशोर की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – मेडिकल कालेज इमरजेंसी पर एंबुलेंस से पहुंचे किशोर को चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के मरने के बाद पिता ने एंबुलेंस कर्मियों पर समय से अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगाया।
ब्लॉक अवागढ़ के गांव खटौटा निवासी 16 वर्षीय आशिक पुत्र विजय सिंह दोपहर करीब 1245 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचा। एंबुलेंस से उतारकर युवक को इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि अवागढ़ से एटा लाने में एंबुलेंस कर्मियों ने लापरवाही बरती, जिसकी वजह से उनका पुत्र समय रहते मेडिकल इमरजेंसी नहीं पहुंच सका। यदि एंबुलेंस कर्मी तेजी से गाड़ी को लेकर आता तो उनके पुत्र को उपचार मिल सकता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र को सर्दी, जुकाम, बुखार की एक दिन पूर्व शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सोमवार को अवागढ़ में प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार को ले गए। जहां चिकित्सक के उपचार के बाद चिकित्सक ने उसको एटा मेडिकल कालेज ले जाने को कह दिया। वहां से सरकारी एंबुलेंस से लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे थे। परिजनों ने बताया उनके बेटों को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।