बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देवरिया मुख्यालय पर लोक समाज पार्टी का प्रदर्शन किया गया

लोक समाज पार्टी
बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देवरिया मुख्यालय पर लोक समाज पार्टी का प्रदर्शन किया गया।
महंगाई बेरोजगारी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ लोक समाज पार्टी जिला देवरिया इकाई द्वारा जिला मुख्यालय देवरिया सदर में धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के महासचिव सत्यव्रत वर्मा (एडवोकेट ) ने किया उस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्याम बदन विश्वकर्मा (एडवोकेट) शक्ति धर विश्वकर्मा, केदार नाच विश्वकर्मा (एडवोकेट) घासूराम,शेषमणि शर्मा, वीरेंद्र कुमार मदन मोहन पांडे,सहित दर्जनों लोग शामिल हुए इस मौके पर जोरदार गगन भेदी नारा एक कचौड़ी दो समोसा मोदी पर अब नहीं भरोसा , दाम बांधों काम दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो के नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज गया और वहां पर आए हुए जनता ने भी नारा लगाने में साथ देते रहे थे। जनता के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नारा लगाना एक बहुत बड़ा परिर्वतन का शुभ संतेक है।
वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा (ऐडवोकेट),ने कहा के भारत सरकार के साथ उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार दोनों की बेरोजगारी के प्रति संवेदनशील नहीं है, क्योंकि दोनों सरकारों की नियति भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, गोलवलकर के सिद्धांतों पर चलना है, जिनका विचार था अगर देश में शासन लंबे समय तक करना है तो देश की जनता को गरीब बनाए रखो साथ ही साथ देश का संसाधन आम जनता के पास नहीं होना चाहिए और वह कुछ ही लोगों के पास होना चाहिए । भारत सरकार उसी को साकार निजीकरण एक रास्ता निकाला गया। निजीकरण के माध्यम से ओने पौने दामों पर देश की संपत्ति को खासकर अडानी अंबानी जैसे लोगों को सौंपा जा रहा है जब सरकारी संपत्ति निजी के हाथों में जाती है तो वहां पर छटनी की प्रक्रिया चालू हो जाती है जिससे बेरोजगारी के मार युवाओं पर पड़ती हैं क्योंकि निजी हाथों में जाने से निजी कंपनी का मालिक कम पूंजी में अधिक प्रॉफिट लेना चाहता है और जिसका परिणाम छटनी होती है अब सरकारी कंपनियों को देखा जाए अप्रत्यक्ष रूप से भारत सरकार और राज्य सरकार में भी छटनी कर रही हैं क्योंकि जब खाली पदों को भरा ही नहीं जा रहा है तो एक प्रकार का छटनी हो रहा है क्योंकि आज के ढाई तीन दशक पहले चाहे भारत सरकार हो या राज्यों की सरकारें हो कोई भी पद खाली होने के पहले उसके भरने की प्रक्रिया छह सात महीना पहले पूरा हो जाता था और खाली होते ही उसको कुछ ही हफ्तों में नियमित रूप से भर दिया जाता जो कि अब भारत और राज्य सरकारें ऐसा नहीं कर रही हैं । जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है
वही महंगाई के मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकारें महंगाई के मुद्दे पर भी संवेदनहीन हो चुकी हैं क्योंकि ज्यादातर राज्यों में बीजेपी का शासन है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि देश की जनता में गैर बराबरी और उनको गरीब बनाए रखो जिससे उनको सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने का कोई समय नहीं मिले। जिस कारण वे मजबूर होकर के दो वक्त की रोटी के लिए झूझते रहेंगे और यही कारण है कि भारत सरकार के साथ बीजेपी शासित राज्यों में भी महंगाई के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सही मायने में देखा जाए गैर बीजेपी शासित राज्यों में भी वही हाल है जो बीजेपी शासित राज्यो का है।उन्होंने कहा कि महंगाई को रोकने के लिए एकमात्र हल यह है कि सरकार मुस्तैदी के साथ दाम बांधों काम दो के नीति के तहत शासन करें। विधानसभाओं और लोकसभा का चुनाव है उसको सरकारी फंड से कराया जाए ।जब केंद्र में लोकसभा का चुनाव और राज्यों में विधानसभा का चुनाव कारपोरेट घरानों के पैसे से नहीं कराया जाएगा और सरकारी फंड से ही चुनाव होगा तो जो भी केंद्र में सरकार बनेगी या राज्यों में जो सरकार बनेगी वह कभी भी कारपोरेट घरानों को लूटने का मौका नहीं देगी। पिछले 8 सालों से खास करके 2014 से महंगाई का आलम इतना बुरा हो गया है कि आज भारत सरकार के प्रधानमंत्री उसी तरह खुश नजर आते हैं और जगह-जगह गाल बजाते आते हैं । जैसे रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था उसी प्रकार इस देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है और प्रधानमंत्रीजी सिर्फ जगह-जगह गाल बजाने में मस्त हैं लोक समाज पार्टी इसका विरोध करती है अंत में पार्टी के शिष्टमंडल के द्वारा देवरिया सदर जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग किया गया महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर तुरंत कदम उठाने जिससे जनता को राहत मिल सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks