मुख्‍तार अंसारी के भतीजे और विधायक शोएब अंसारी के गनर पर हमला, श्रमजीवी एकसप्रेस में चाकू घोंपकर कार्बाइन लूटी

मुख्‍तार अंसारी के भतीजे और विधायक शोएब अंसारी के गनर पर हमला, श्रमजीवी एकसप्रेस में चाकू घोंपकर कार्बाइन लूटी

दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद सीट से विधायक शोएब अंसारी के गनर को पेट में चाकू मारकर बदमाशों ने उसकी कार्बाइन लूट ली।
दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद सीट से विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के गनर को बदमाशों ने ट्रेन में पहले पीटा, फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। उसके बाद उसकी कार्बाइन लूटकर फरार हो गए। 
सुलतानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के निकट हुई इस घटना में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बदमाश का स्केच जारी किया है। घायल गनर राकेश कुमार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत चिंतजानक है।
प्रयागराज से ट्रेन में सवार हुआ था गनर
मंगलवार शाम विधायक मन्नू अंसारी का गनर राकेश कुमार पुत्र अमृत लाल निवासी ग्राम नाहरपुर पोस्ट बरौत प्रयागराज श्रमजीवी एक्सप्रेस पर सवार था। सुलतानपुर स्टेशन पर पहुंचने से पहले बदमाश ट्रेन में घुसे, उसकी पिटाई करने के बाद पेट में चाकू घोंप दिया। फिर सिपाही की कार्बाइन लूट ट्रेन को रोककर फरार हो गए। ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी को खबर हुई। सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks