यूपी में कब तक हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव? सामने आई संभावित तारीख, आयोग ने शुरू की तैयारी

यूपी में कब तक हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव? सामने आई संभावित तारीख, आयोग ने शुरू की तैयारी
यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां आगामी 20 अक्तूबर के बाद और रफ्तार पकड़ेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। आयोग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश जारी किये जा चुके हैं कि 20 सितम्बर से चार अक्तूबर तक नवसृजित, सीमा विस्तारित, उच्चीकृत निकायों में वार्डवार वोटरों के स्थानांतरण की कार्यवाही पूरी की जाए।
इसके बाद पांच अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक मतदान केन्द्र, पोलिंग बूथ पर नियुक्त बूथ लेबल आफिसर द्वारा वार्डवार स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन और अपने से संबंधित पोलिंग बूथ के सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन कर वृद्धि, शुद्धि या नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्तूबर तक वोटर लिस्ट के इस पुनरीक्षण का काम पूरा हो जाने के बाद दावे और आपत्तियां मांगे जाएंगे। फिर उनका निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। इस बार अनुमान है कि नगरीय निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट करीब साढ़े चार करोड़ वोटरों की हो जाएगाी। अभी तक इस लिस्ट में 3 करोड़ 36 लाख वोटर हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks