जन सामान्य को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु जारी किए कंट्रोल रूम नंबर

जिलाधिकारी ने जन सामान्य को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु जारी किए कंट्रोल रूम नंबर

अत्यधिक वर्षा से हुई हानि, घटना एवं सहायता हेतु कन्ट्रोलरूम नम्बर पर दर्ज कराएं सूचना

एटा, 08 अक्टूबर (सू0वि0)। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में अत्यधिक वर्षा एवं अतिवृष्टि से हुई जनहानि, पशु हानि, संपत्ति हानि अथवा अन्य कोई घटना के संबंध सूचना देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा कन्ट्रोलरूम (दैवीय आपदा) की स्थापना की गई है। जिसका नम्बर 05742-234320, 234327 एवं मोबाइल नम्बर 8126621530 हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वर्तमान में अत्यधिक बरसात के कारण किसी भी प्रकार की आपदा राहत सहायता हेतु निर्धारित नम्बरों पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों की शासन की मंशानुसार हर संभव मदद की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks