
दिल्ली में चौपट सफाई व्यवस्था के खिलाफ एमसीडी ऑफिस शाहदरा जोन पर लोक समाज पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया
दिल्ली में चौपट सफाई व्यवस्था के विरोध में लोक समाज पार्टी दिल्ली इकाई द्वारा दिल्ली नगर निगम ऑफिस केशव चौक,शाहदरा जोन पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लोक समाज पार्टी मज़दूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन ने किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वचन सिंह करौतिया,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहनवाज अली, दिल्ली कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल चौहान,शाहदरा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार नागर (एडवोकेट), पूर्वी दिल्ली जिलाध्यक्ष सतपाल , उदय बीर सिंह, अफसरून ( ऐडवोकेट) विलियम पाल, चेतन दास, सतबीर, रघुबीर, कमलादेवी,कलावती,रेखा,प्रकाशवती विमला देवी, ममता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
इस मौके पर लोग समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट )ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी पिछले तीन दशक से दिल्ली नगर निगम में काबिज है लेकिन सफाई व्यवस्था पूरे देश के शहरों में सबसे निम्न स्तर पर है। देश की राजधानी दिल्ली में जहां पर भारतीय जनता पार्टी से ही प्रधानमंत्री निवास करते हैं और स्वच्छता का अभियान उन्होंने 2014 से शुरू किया लेकिन 2014 से लेकर के 2022 तक भारत सरकार द्वारा शहरों का स्वच्छता के बारे में सर्वेक्षण कराए जाने पर दिल्ली को एक भी एक बार भी पहला स्थान नहीं मिला। इससे यही साबित होता है कि दिल्ली में काबिज भारतीय जनता पार्टी इस दिल्ली को दुर्गंध के सिवाय कुछ नहीं दिया। अगर सफाई व्यवस्था अच्छी होती तो पिछले 8 सालों में एक बार भी दिल्ली को सफाई व्यवस्था में पहला स्थान मिल जाना चाहिए था।
भारतीय जनता पार्टी चाहे केंद्र में हो या देश के अन्य राज्यों में या वर्तमान दिल्ली नगर निगम में हो उनका एक ही मकसद होता है कि देश की सरकारी संपत्ति बेचो और निजीकरण के नाम पर एक गैर बराबरी साम्राज्य इस देश में कायम करो।लोक समाज पार्टी भारत सरकार के इस कदम का हर स्तर पर विरोध करती आई है और आगे भी 2024 में उनको सत्ता से बेदखल करने के लिए हर संभव संवैधानिक प्रयास करेगी।
यह हर साल देखा जाता है कि बरसात के बाद में दिल्ली पिछले एक दशक से दिल्ली के नागरिक डेंगू का शिकार होते हैं। हर साल सैकड़ों जाने जाती हैं भाजपा के सांसद खास कर मनोज तिवारी जैसे लोग उस समय साइकिल पर फॉगिंग मशीन के साथ फोटो खिंचवाना भर अपना कर्तव्य समझते हैं। लेकिन आगे लोगों का जान न जाए इसके लिए आज तक भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के नगर निगम मने कोई भी समुचित व्यवस्था या कोई उपाय नहीं कर पाई। दिल्ली में अभी बरसात खत्म होने के बाद ही डेंगू के मरीज हर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं लेकिन नगर निगम में बैठी भारतीय जनता पार्टी, और केंद्र में बैठी भारत भारत सरकार डेंगू से निपटने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की है। यहां तक इस दिल्ली के सूबे के मुखिया अरविंद केजरीवाल जी अपना चेहरा चमकाने के लिए यह नारा जरूर दिखा रहे हैं डेंगू पर वार दिल्ली है तैयार लोक समाज पार्टी कई बार उनको ज्ञापन के माध्यम से प्रश्न की है कि आप की सरकार के स्तर से सफाई व्यवस्था में क्या कदम उठाया गया ? आज तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के तरफ से कोई जवाब नहीं आया।दिल्ली के मुख्यमंत्री सिर्फ मोदी की तरह झूठा वादा झूठा नारा करने में माहिर हैं।कार्यक्रम के बाद लोक समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने शाहदरा जोन के उपायुक्त को ज्ञापन दिया और हेल्थ अफसर से भी मिले उन्होंने शाहदरा जोन के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों को समुचित सफाई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लोक समाज पार्टी आज यह निर्णय ली है कि अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो डीसी ऑफिस शाहदरा जोन में प्रदर्शन करके एमसीडी दिल्ली के आयुक्त दिल्ली और डीसी शाहदरा जोन का सामूहिक पुतला दहन नवंबर के मध्य में किया जाएगा।
गौरी शंकर शर्मा ऐडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक समाज पार्टी
8920651540