बुराइयों से लड़ने व जरूरतमंदों की मदद का आह्वान

“बुराइयों से लड़ने व जरूरतमंदों की मदद का आह्वान”

कासगंज -अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गुरुवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में शस्त्रत्त् पूजन कार्यक्रम किया। शस्त्रत्त् में सामजिक बुराइयों से लड़ने, गरीब और व जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया गया।
पटियाली कस्बा के राजतिलक गेस्ट हाउस में आयोजित हुए कार्यक्रम में क्षत्रिय बंधुओं ने शस्त्रत्त् पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर बृजेंद्र सिंह गौर ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्रत्तें का पूजन किया गया।
इस मौके पर सबने सामजिक बुराइयों से लड़ने, गरीब और व जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया। धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, नरेंद्र बहादुर सिंह चौहान, राम सिंह चौहान, संजय सिसोदिया, ब्रह्मानंद सोलंकी, वरुण चौहान, पवन सोलंकी, रवि चौहान सहित अन्य क्षत्रिय बंधु मौजूद रहे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सरस्वती शिशु मंदिर मोहनपरा में भी हवन, शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। अध्यक्षता जुगल किशोर पुंढीर ने की।
भगवान श्री राम के चित्र पर जिलाध्यक्ष प्रेम वीर सिंह एडवोकेट, शेष पुंढीर, उदयभान सिंह पुंढीर ने दीप प्रज़्वलन कर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह एडवोकेट ने विजय दशमी पर्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने किया।

भूपेंद्र पुंढीर, अभिषेक पुंढीर ने सभी क्षत्रिय बंधुओ को अंगवस्त्रत्त् पहनाकर सम्मानित किया, तिलक चंदन लगाया। इस दौरान रोरन सिंह पुंढीर, हर्ष राठौड़, महेंद्र सिंह गुरहार, धीरेंद्र सिंह गुरहार, चंद्रवीर सिंह, पंकज पुंढीर, राजेश पुंढीर, जीवन सिंह पुंढीर, अज्नेश पुंढीरर, विकास परमार, शक्ति चौहान, विजय पुंढीर मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks