सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ पुलिस द्वारा तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने के संबंध में एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.09.2022 को थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुलाबपुर में दो पक्षों के मध्य हुए झगड़े में एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा उक्त वीडियो से संबंधित अभियुक्त करन को एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. करन कुमार पुत्र सुकरमपाल सिंह निवासी वीरनगर थाना अवागढ जिला एटा।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री विपिन कुमार
  2. का0 अमरजीत
  3. का0 जितेन्द्र कुमार
  4. का0 उदित कपिल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks