*”किसानों को दिए सफाई और फिट रहने के टिप्स, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़ में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के उपलक्ष्य में स्पेशल स्वच्छता कार्यक्रम में नौ गांव के 75 प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हैड़ डॉ. मनीष सिंह ने कहा कि स्वच्छ रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। यह देश और राष्ट्र की आवश्यकता होती है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अपने घरों एवं पशुओं के आस-पास गन्दगी न रखें और उनकी सफाई नियमित रूप से करें। किसानों ने स्वच्छता की शपथ ली। डॉ. दिनेश मिश्र ने किसानों को बताया कि जीवन में सफाई बहुत विशेष महत्व है। उन्होंने फिट इण्डिया फ्रीडम रन 3.0 के तहत किसानों ने एवं वैज्ञानिकगणों ने दौड़ लगाकर फिट रहने का प्रण लिया। डॉ. एसके सिंह, दीप्ती सिंह, नीरज सिंह, डॉ. दिनेश वर्मा, सचिन कुमार, राजकिशोर पाठक, घनश्याम सिंह, कमल सिंह, चौब सिंह, श्यामप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।