लूट करने वाले 02 शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे लूट के माल सहित गिरफ्तार

एटा–थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, लूट करने वाले 02 शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे लूट के माल सहित गिरफ्तार।


घटना
दिनांक 24.09.2022 को वादी श्री अनिल कुमार पुत्र सेवाराम निवासी मितरोल थाना निधौली कला जिला एटा द्वारा अपाचे मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी से एक मोबाइल छीनकर भाग जाने की सूचना पर थाना मलावन पर मुअसं0- 171/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना मलावन पुलिस द्वारा दिनांक 26.09.2022 को थाना मलावन पर पंजीकृत मुअसं0– 171/22 धारा 392 भादवि0 का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुये घटना में संलिप्त अभियुक्तों आशू पुत्र महताब सिंह लोधी निवासी अंडूका नगला थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज व मनमोहन सिंह पुत्र पूत्तू सिंह लोधी निवासी नगला बिहारी थाना ढोलना जिला कासगंज को बाबली नहर मोड़ सकीट रोड से समय करीब 14.30 बजे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे एवं लूटे गये मोबाईल फोन व दो अवैध तंमचा व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  1. अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश हैं, जो कि एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह के सदस्य हैं।
  2. अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट/छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
  3. अभियुक्तगण महंगे कपडे व अपने शौक मौज पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
  4. अभियक्तगणो द्वारा लूट से प्राप्त पैसों व समान को आपस में बांट लिया जाता था।
  5. अभियुक्तगणों द्वारा अन्य जनपदों में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसके सम्बन्ध में अन्य जनपदों में भी अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता

  1. आशू पुत्र महताब सिंह लोधी निवासी अंडूका नगला थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज।
  2. मनमोहन सिंह S/O पूत्तू सिंह लोधी निवासी नगला बिहारी थाना ढोलना जिला कासगंज।

बरामदगी
1- एक स्मार्ट फोन VIVO कम्पनी सम्बन्धित मु0अ0सं0 171/22 धारा 392 भादवि0।
2- दो अवैध तंमचा व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
3- 01 मोटरसाइकिल अपाचे (घटना में प्रयुक्त)

अभियुक्त आशू का आपराधिक इतिहास
1 . मुअसं0 465/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज
2 . मुअसं0 467/22 धारा 392/411/506 भादवि थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज
3 . मुअसं0 171/22 धारा 392/411 भादवि थाना मलावन जनपद एटा
4 . मुअसं0 172/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मलावन जनपद एटा

अभियुक्त मनमोहन का आपराधिक इतिहास
1. मुअसं0 173/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मलावन जनपद एटा
2. मुअसं0 171/22 धारा 392/411 भादवि थाना मलावन जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- व0उ0नि0 श्री विनोद कुमार
2- उ0नि0 चमन सिंह मय
3- है0का0 सूरजपाल सिंह ,
4- का0 सोनू कुन्तल
5- का0 अग्रेज कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks