गैर इरादतन हत्या की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार

एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, गैर इरादतन हत्या की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअस0- 311/2021 धारा 304 भादवि0 में वाँछित चल रहे अभियुक्त उदयवीर सिंह रुक मंगल सिंह निवासी ग्राम कुड़ा थाना नयागांव एटा को दिनांक 26.09.2022 को सराय अड्डा के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-
1- उदयवीर सिंह पुत्र रुक मंगल सिंह निवासी ग्राम कुड़ा थाना नयागांव एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- निरीक्षक प्रदीप कुमार
2- उ0नि0 संजीव कुमार
3- आरक्षी गौरव
4- आरक्षी अरविंद कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks