जैथरा पुलिस ने दिखाई दरियादिली

एटा।लंबा रस्ता नंगे पांव, जाना था उसको अपने गांव,
खाकी से मिल फिर मुस्काई, वह फरियादी बूढ़ी माई !! बहू बेटे द्वारा परेशान किए जाने की अपनी फरियाद लेकर नंगे पैर, भूखी, प्यासी थाना जैथरा आयी वृद्ध महिला ने बताया कि उसके बच्चे परेशान करते हैं, तथा खाने को भी नही देते हैं। प्रभारी निरीक्षक जैथरा द्वारा बूढ़ी अम्मा की फरियाद सुनी गई और उन्हें मुनासिब मदद करने का भरोसा दिलाया। नंगे पैर होने पर आरक्षी ओमप्रकाश द्वारा बूढ़ी अम्मा को बाजार से खरीद कर नई चप्पलें दिलायी गईं तथा महिला आरक्षी पूजा डोवाल व महिला आरक्षी आरती द्वारा बूढ़ी अम्मा को खाना खिलाया गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा बूढ़ी अम्मा को सकुशल सरकारी गाड़ी से उनके घर तक छुड़वाया गया।