*”कॉल रिसीव न करने पर 40 स्कूलों को नोटिस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एमडीएम के संबंध में लखनऊ से आई कॉल न उठाने वाले 40 स्कूल प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिया गया है, जिनसे दो दिन में संबंधित एबीएसए को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। एमडीएम डीसी अमित कुमार ने बताया कि जिले के ब्लॉक अलीगंज, जैथरा एवं अवागढ़ में लखनऊ से आई कॉल न उठने पर 40 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिया गया है, जिसमें अलीगंज और जैथरा क्षेत्र के 32 और 8 अवागढ़ क्षेत्र के शामिल है। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अपने एबीएसए के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। स्पष्टीकरण में कोई समस्या बताये जाने पर उसका निस्तारण कराया जाएगा। एमडीएम डीसी ने बताया कि जिले के 1695 परिषदीय स्कूलों में एमडीएम को लेकर लखनऊ मिशन कार्यालय से कॉल आती है, जिसके माध्यम से विद्यालय से छात्रों की संख्या पूछी जाती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को संबंधित विद्यालय स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंगे।