जुगेन्द्र के घर पुलिस ने चस्पा किए नोटिस

परिवार पर मलावन थाना में दर्ज हैं चार मामले, हाजिर होकर जवाब करना है दाखिल
*जुगेन्द्र के घर पुलिस ने चस्पा किए नोटिस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। जुगेन्द्र सिंह यादव की अचल संपत्तियों को कुर्क कर जब्त किए जाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। शनिवार को तहसील एटा सदर क्षेत्र में अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। तहसीलदार सदर सीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को तहसील एटा सदर क्षेत्र के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत रेखा यादव पत्नी जुगेन्द्र सिंह यादव निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर का रकबा 206 वर्ग मीटर आवासी प्लाट, दूसरे स्थान पर रकवा 0.244 हेक्टेयर भूमि जो कि जुगेंद्र सिंह एंड कंपनी पार्टनर रेखा यादव, राममूर्ति देवी पत्नी रामेश्वर सिंह यादव के नाम से अर्जित संपत्ति है। जिसे गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा में कुर्क किया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी, क्षेत्रीय लेखपाल, पुलिसबल आदि मौजूद रहे।

एटा, संवाद। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव के प्रेमनगर स्थित आवास पर शनिवार को मलावन पुलिस ने नगर पुलिस के सहयोग से नोटिस चस्पा किया। नोटिस में दो दिन के भीतर थाना मलावन में हाजिर होकर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी जुगेन्द्र सिंह यादव, प्रमोद यादव सहित अन्य पर थाना मलावन में विभिन्न धाराओं में चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं जिनकी विवेचना थाना मलावन पुलिस कर रही है। उन्हीं मामलों में शनिवार को जुगेन्द्र सिंह के प्रेमनगर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कराया गया है। इस दौरान एसएचओ मलावन देवेन्द्र नाथ मिश्र, कोतवाली नगर से इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे। मलावन थाना प्रभारी ने बताया कि मोहल्ला प्रेमनगर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया गया है साथ ही गांव अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर में भी नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस चस्पा करते हुए दो दिन में थाना आकर जवाब देने को कहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks