अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर युवती की हत्या करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस मिली सफलता, अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर युवती की हत्या करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार। घटनाः- दिनाँक 16.09.2022 को वादी रामगोपाल पुत्र स्व0 चेतराम निवासी ईमादपुर केशर थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ ने थाना जैथरा पर अपनी पुत्री वन्दना उम्र करीब 20 वर्ष को ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की माँग कर प्रताड़ित करने व माँग पूरी न होने पर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे सूचना दी थी। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं0- 331/22 धारा 498ए, 304बी भादवि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया गया था। थाना जैथरा पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी अलीगंज व प्रभारी निरीक्षक जैथरा के नेतृत्व में दिनांक 24.09.2022 को उपरोक्त मुकदमा के आरोपी ससुर तेज सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी चमन नगरिया थाना जैथरा जनपद एटा को बस स्टैण्ड कस्बा जैथरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः

  1. तेज सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी चमन नगरिया थाना जैथरा जनपद एटा

नोट– उक्त मुकदमे में दो अभियुक्तों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः

  1. उ0नि0 श्री संदीप कुमार राणा
  2. का0 भूपेन्द्र सिंह
  3. का0 दुर्गेश सिंह
  4. का0 विपिन भाटी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks